क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी

1 लाख रुपये से अधिक की चपत
प्रतीकात्मक तस्वीर - साभार
प्रतीकात्मक तस्वीर - साभार
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता बांकुड़ा: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को 1.16 लाख रुपये की चपत लगाई है। सोनामुखी थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णाबाटी गांव निवासी व पीड़ित कौशिक साव ने इस बावत थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और ठगी गई राशि को सुरक्षित करने की मांग की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ दिन पहले उन्होंने एक प्राइवेट बैंक का क्रेडिट कार्ड लिया था। बीते 25 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आया, कॉलर ने उन्हें उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देकर एक लिंक या वेबसाइट खोलने के लिए प्रेरित किया। लिंक ओपन करते ही उनकी सहमति के बिना उनके क्रेडिट कार्ड से पहले 19,500 रुपये और फिर अन्य क्रेडिट कार्ड से लगभग 96,995 रुपये की राशि निकाल ली गई। कुल मिलाकर 1,16,495 रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4)/319(2)/308(2) के तहत मामला पंजीकृत कर घटना की गहन पड़ताल शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News