नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस
अभियुक्त को अदालत ले जाती पुलिस
अभियुक्त को अदालत ले जाती पुलिस
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता बांकुड़ा: जिले में जयपुर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का नाम इस्माइल मिद्या है: पुलिस ने शनिवार को उसे विष्णुपुर अदालत में पेश किया।

पूरा मामला: एक महीने पहले ही केरल से गांव लौटा था अभियुक्त

जानकारी के अनुसार, अभियुक्त इस्माइल मिद्या पात्रासायर थाना क्षेत्र के कांकड़ाशोल गांव का निवासी है। वह केरल में राजमिस्त्री के रूप में काम करता था और करीब एक महीने पहले ही अपने गांव लौटा था। आरोप है कि इसी दौरान उसने जयपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया।

मामले का खुलासा होने पर पीड़िता के परिजन शुक्रवार रात जयपुर थाने पहुंचे और उसके खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई।

आधी रात को दबिश, घर से पकड़ा गया अभियुक्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर थाना की पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर रात ही पात्रासायर क्षेत्र के कांकड़ाशोल गांव में अभियुक्त के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे विष्णुपुर अदालत में पेश किया गया। पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News