

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर बर्नपुर के प्रसिद्ध मस्जिद रोड स्थित नेताजी स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने की। बता दें कि ढाक की थाप, शंख ध्वनि और माँ के जयकारों के बीच पंडाल का उद्घाटन हुआ, जिसके कुछ सुंदर और मनमोहक क्षण सामने आए हैं। क्लब की इस वर्ष की पूजा थीम और सजावट को देखने के लिए पहले ही दिन से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्लब के अमित सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी नेताजी स्पोर्टिंग क्लब ने अपनी कलात्मकता और भक्ति का अनोखा संगम पेश किया है। इस अवसर पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इतने सुंदर आयोजन के लिए क्लब के सभी सदस्यों और उद्यमियों को दिल से धन्यवाद। कामना करते हैं कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। इस मौके पर नेताजी स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, भाजपा राज्य कार्यकारणी सदस्य पवन कुमार सिंह, बप्पा चटर्जी सहित क्लब के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।