

दुर्गापुर: दुकान पर मोमो की होर्डिंग लगी हुई थी, लेकिन उसके अंदर आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनाए जा रहे थे। यही नहीं, इन कार्डों को बनाने के एवज में अतिरिक्त पैसे भी वसूले जा रहे थे। इस आरोप के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने दुकान का शटर गिरा दिया। इस घटना को लेकर दुर्गापुर थाने के अंतर्गत आने वाले प्रांतिका पांच माथा मोड़ इलाके में तनाव फैल गया।
बीजेपी के दफ़्तर के पास ही यह दुकान स्थित है, जहाँ लंबे समय से वोटर कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित कई तरह के सरकारी कार्ड बनाए जा रहे थे। आरोप है कि सरकारी नियमों का उल्लंघन करके दुकान मालिक कई मामलों में फर्जी तरीके से कार्ड बना कर दे रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया।
यह भी आरोप लग रहा है कि जहाँ अभी बीजेपी का दफ़्तर है, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासनकाल में वहाँ टीएमसी का दफ़्तर हुआ करता था और टीएमसी नेताओं के संरक्षण में ही ये सब काम चल रहे थे। बीजेपी का आरोप है कि जो लोग इस देश के नागरिक नहीं हैं, उनके भी कार्ड बनाए जा रहे थे।
बीजेपी के 1 नंबर मंडल के महासचिव अतुल बागदी ने आरोप लगाते हुए कहा, "तृणमूल के समय से ही ये लोग इस तरह के काम कर रहे हैं। तृणमूल नेताओं से मोटी रकम लेकर ये अवैध तरीके से आधार और वोटर कार्ड बनाते थे। अब यह सब नहीं चलेगा। वैध दस्तावेज़ होने चाहिए और कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाना चाहिए। हमने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की माँग की है।"
वहीं दुकान के मालिक मुकेश कुमार साव का कहना है, "मैंने एक साल पहले यह दुकान खोली थी। पहले यह मोमो की दुकान थी, लेकिन अब मैंने इसे ऑनलाइन सर्विस की दुकान बना दिया है। मुझे यह नहीं पता