

विनोद, सन्मार्ग संवाददाता
रानीगंज : प्लान सेशन से लेकर धंसान तक, प्रदूषण से लेकर कार्यालय तक - विधायक पार्थ घोष ने शुक्रवार को देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में रानीगंज के ज्वलंत मुद्दों को सामने रखा। उनका साफ संदेश था - "मुख्यमंत्री 3 जनवरी 2027 को पुनः जिले में आ रहे हैं। उससे पहले रानीगंज के इन मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार होनी चाहिए।"
रानीगंज पंजाबी मोड़ स्थित जनसेवा केंद्र की तरह रानीगंज वासियों की सेवा के लिए विधायक पार्थ घोष नियमित रूप से आसनसोल नगर निगम के रानीगंज 2 नंबर बोरो ऑफिस में भी बैठने का प्रस्ताव दिया गया है जिसकी मंजूरी भी मिल गई है। जब तक चुनाव नहीं होते, उन्हें जनसेवा के लिए बहुत जल्द ही बोरो ऑफिस में सप्ताह में 2 दिन बैठना शुरू करेंगे। विधायक ने कहा कि इस मामले में वे डीएम और आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर से बात करेंगे। यानी अब से रानीगंज की जनता को भटकना नहीं पड़ेगा। विधायक बोरो कार्यालय में भी उपलब्ध रहेंगे।
2. प्लान सेशन बंद - रानीगंज का सबसे बड़ा मुद्दा! और ज्वलंत मुद्दा है। मुख्यमंत्री ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीएम से कहा - "आप इसका माप-जोख कर व्यवस्था कीजिए।"
और 3 जनवरी को वे फिर आएंगे। उससे पहले इन मुद्दों को ठीक से लागू कर रिपोर्ट तैयार रखने का निर्देश दिया है। यह रानीगंज की जनता के लिए बड़ी उम्मीद है। वर्षों से अटका हुआ प्लान का पेंच अब खुल सकता है!
3.रानीगंज विधानसभा में धसान एक गंभीर बड़ी समस्या है। यह लंबे समय से चली आ रही है। हाल ही में सिदुली, नीलकंतला और अंडाल ब्लॉक में बार-बार धंसान हो रहा है। लोग दहशत में हैं। रात में सो नहीं पा रहे। पता नहीं कब जमीन धंस जाए। इसीलिए विधायक ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा और उचित पुनर्वास की मांग है।