Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी रचने वाली है इतिहास | Sanmarg

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी रचने वाली है इतिहास

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसे लेकर परेड की तैयारी हो रही है। परेड में दिल्ली पुलिस के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब मार्च करने वाली टुकड़ी में केवल महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। इस टुकड़ी में शामिल 80 प्रतिशत प्रतिभागी मूल रूप से पूर्वोत्तर राज्यों की निवासी हैं। वे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और असम से हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से मार्च करने वाली महिला टुकड़ी (ऑल वूमन मार्चिंग कंटिन्जेंट) का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी श्वेता के सुगाथन करेंगी।

महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर करेगी मार्च

उन्होंने बताया कि मौजूदा टुकड़ी की सदस्य कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल रैंक की हैं। महिला पाइप बैंड में 135 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं, जिसका नेतृत्व एक महिला कांस्टेबल रुयांगनुओ केन्से करेंगी। सशस्त्र बलों और अन्य लोगों के साथ यह टुकड़ी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी।

बता दें कि दिल्ली पुलिस के खाते में अब तक के सभी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने की उपलब्धि शामिल है। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी को अब तक 15 बार मार्च करने वाली सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी घोषित किया गया है। इससे पहले इसे साल 2021 में सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी घोषित किया गया था।

Visited 204 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर