ठाणे :
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ऑर्केस्ट्रा बार पर छापेमारी के दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 16 महिलाओं को बचाया गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला शोषण रोधी प्रकोष्ठ ने 8 अक्टूबर को भायंदर के नवघर रोड स्थित बार पर छापा मारा। प्रकोष्ठ को सूचना मिली थी कि बार में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और अश्लील कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध देशी और विदेशी शराब तथा नकदी जब्त की तथा इस मामले में बार के कर्मचारियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। BNS, 2023 की संबंधित धाराओं और महाराष्ट्र निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।