भारत

मंदर हिल पर युवती से छेड़छाड़, FIR दर्ज

Santosh Sharma

पटना :

जमुई एवं समस्तीपुर में सामने आये छेड़छाड़ के मामलों के बाद अब बांका जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदर हिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवती के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का दावा किया गया है। आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में हुई है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बौंसी थाना पुलिस ने 22 सितंबर को इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में यह वीडियो 3 जून का प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने 2 मित्रों के साथ मंदिर हिल घूमने गयी थी। आरोप है कि वहां 3 युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की, धमकाया और युवती से छेड़छाड़ की। आरोपियों में शामिल अब्दुल्ला ने पीड़िता के एक मित्र के खाते से ऑनलाइन 1,500 रुपये भी ट्रांसफर कराए, जिसके बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया। साथ ही, कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने तथा पीड़िता की पहचान उजागर करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एजेंसियां
SCROLL FOR NEXT