भारत

खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 2 गंभीर

Santosh Sharma

चाईबासा :

पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक कार ट्रेलर से आगे निकलने की कोशिश के दौरान उससे टकराकर खाई में गिर गयी, जिसके कारण एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गयी। अन्य 2 लोग घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना हटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुडापी में एक रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि कार छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रही थी। हादसे में घायल 2 लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
SCROLL FOR NEXT