भारत

झरने में डूबे 2 युवक

Santosh Sharma

लातेहार :

लातेहार जिले में एक झरने में नहाने के दौरान डूबने से 2 युवकों की मौत हो गयी। घटना हेरहंज थाना क्षेत्र के दातम-पातम झरने में हुई। मृतकों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के निवासी मोहम्मद आकिब कुरैशी (20) और पलामू जिले के निवासी मोहम्मद आसिफ (18) के रूप में हुई है। हेरहंज थाने के प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम की मदद से दोनों के शव बरामद किये गये। मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया जाएगा। एजेंसियां
SCROLL FOR NEXT