भारत

तिरुवनंतपुरम में नाबालिग का यौन उत्पीड़न, 3 हिरासत में

Kamlesh Pandey

तिरुवनंतपुरम :

तिरुवनंतपुरम के मनंथला इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कुछ महीने पहले मनंथला स्थित एक घर में तीन लोगों ने कथित रूप से लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। नाबालिग लड़का शिकायतकर्ता का दोस्त है। परामर्श सत्र के दौरान लड़की ने यौन उत्पीड़न के बारे में बताया, जिसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया। पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद हाल में मजिस्ट्रेट ने लड़की का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बाद में नाबालिग समेत तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। दो वयस्क आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
SCROLL FOR NEXT