बेंगलुरू :
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ जारी ‘गलत प्रचार’ पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए अदालत का रुख किया है।इस बीच उनके बेटे एवं कर्नाटक सरकार में मंत्री यतींद्र सिद्धरमैया ने विवादित वीडियो को मंगलवार को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका मकसद उनके पिता की छवि को धूमिल करना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने सोमवार देर रात संवाददाताओं से कहा था कि सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। इसीलिए मैं स्थगन आदेश का अनुरोध कर रहा हूं। हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। यतींद्र ने कहा कि वीडियो प्रसारित करने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत भी दर्ज करायी गयी है।