भारत

6 लाख की लूट, 4 आरोपी हिरासत में

Santosh Sharma

चंदौली :

चंदौली जिले में जनसेवा केंद्र के एक कर्मचारी से करीब 6 लाख रुपये लूटने के आरोप में 4 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र रावत ने बताया कि बबुरी रोड पर जनसेवा केंद्र संचालित करने वाले बसिला गांव निवासी तंजीर अहमद (32) की तहरीर के अनुसार, वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक निजी कंपनी से नकदी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बबुरी रोड के पास कार सवार हथियारबंद करीब 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। तंजीर ने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे के बट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आयी। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया तो उनकी कार एक खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी। इसके बाद बदमाश कार छोड़कर लूटे गये करीब 6 लाख रुपये लेकर फरार हो गये। बदमाशों की कार से मिले मोबाइल फोन और दस्तावेजों के आधार पर शनिवार सुबह लूट में शामिल 6 आरोपियों में से चार को पकड़ लिया गया। फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एजेंसियां
SCROLL FOR NEXT