भारत

‘अर्नब’ तमिलनाडु में हुआ तेज

Kamlesh Pandey

अमरावती /डिंडीगुल :

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्नब’ के मजबूत होने और तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून तेज होने से दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के 27 अक्टूबर तक अत्यंत भीषण रूप लेने और 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।मौसम विभाग ने 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 29 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं, तमिलनाडु के कोडईकनाल में लगातार बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। डिंडीगुल जिले के मूनजिक्कल-दोबिकाना इलाके में 20 से अधिक घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों को रातभर जागकर अपने सामान और मवेशियों की सुरक्षा करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बारिश से करीब 30 साल पुराने पुल में दरारें आने पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पुल क्षतिग्रस्त होने से 600 से 700 परिवारों का संपर्क प्रभावित हो सकता है। इस बीच, थेनी जिले के वैगई बांध का जलस्तर नौ महीने बाद 50 फुट तक पहुंच गया है।
SCROLL FOR NEXT