जज आलोक अराधे और जज विपुल पंचोली। 
भारत

सुप्रीम कोर्ट के लिए दो जजों के नामों की सिफारिश

मुंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली की पदोन्नती

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मुंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत भेजने की सोमवार को केंद्र से सिफारिश की। यदि केंद्र इन नामों को मंजूरी दे देता है, तो न्यायमूर्ति पंचोली अक्टूबर 2031 में न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की सेवानिवृत्ति के बाद प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बनने की कतार में होंगे।

कॉलेजियम के अन्य सदस्य :

प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाले 5 सदस्यीय कॉलेजियम ने सोमवार दोपहर विचार-विमर्श के लिए बैठक की। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना शामिल हैं।

SCROLL FOR NEXT