File Photo 
भारत

शाह और भागवत आज अंडमान में, करेंगे वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण

केंद्रीय गृह मंत्री के शुक्रवार शाम को द्वीप समूह से रवाना होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि भागवत शनिवार को श्री विजय पुरम के नेताजी स्टेडियम में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ के बैनर तले एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

श्री विजय पुरम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शाह यहां रात करीब साढ़े 12 बजे पहुंचे, जबकि भागवत बृहस्पतिवार शाम को द्वीप समूह पर पहुंचे।

भागवत और शाह सावरकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

अधिकारियों ने बताया कि भागवत और शाह अपराह्न करीब ढाई बजे दक्षिण अंडमान के बेओदनाबाद में सावरकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे आज शाम करीब चार बजे यहां बीआर आंबेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और सावरकर पर एक गीत जारी करेंगे। सावरकर को अंग्रेजों ने 1911 में पोर्ट ब्लेयर (जिसे अब श्री विजय पुरम के नाम से जाना जाता है) की सेलुलर जेल में कैद किया था।

शाम को अमित शाह द्वीप समूह से होंगे रवाना

केंद्रीय गृह मंत्री के शुक्रवार शाम को द्वीप समूह से रवाना होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि भागवत शनिवार को श्री विजय पुरम के नेताजी स्टेडियम में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ के बैनर तले एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को आरएसएस प्रमुख सुबह करीब 10 बजे डीबीआरएटी में एक और सभा में शामिल होंगे और अपराह्न एक बजकर 50 मिनट पर द्वीप समूह से रवाना होंगे।

SCROLL FOR NEXT