बिना कार्ड-OTP खाली हो रहे अकाउंट ! सांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
भारत

बिना कार्ड-OTP खाली हो रहे अकाउंट !

ऐसे बचें AEPS स्कैम से

ऑनलाइन ठगी करने वाले लगातार लोगों को ठगने के नए-नए तरीके तलाशते रहते हैं। उसी फेहरिस्त में ठगी का एक नया तरीका है AEPS स्कैम। इसमें किसी भी शख्स का बैंक अकाउंट बिना उसके कार्ड या किसी OTP की जरूरत के खाली हो सकता है। दरअसल ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले NPCI द्वारा उपलब्ध कराई गई खास आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्विस यानी AEPS का इस्तेमाल करते हैं। इस सर्विस के तहत बैंकिंग के लिए कार्ड या OTP की जरूरत नहीं होती। सिर्फ आधार नंबर और बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर पैसे एक खाते से दूसरे में भेजे जा सकते हैं।

कैसे होती है ठगी ?

ऐसे में स्कैमर्स को AEPS स्कैम को अंजाम देने के लिए सिर्फ व्यक्ति के आधार नंबर और सोशल मीडिया से एक साफ फोटो की जरूरत पड़ती है। इसके बाद उस व्यक्ति के फोटो का इस्तेमाल कर AI से डीपफेक वीडियो बनवाई जाती है, जो कि आगे फेस वेरिफिकेशन के जरिए आपका अकाउंट खाली करने के काम आती है।

कैसे बचें

इस स्कैम से बचने के कई तरीके हैं और उनमें से सबसे जरूरी है आधार की बायोमेट्रिक्स को लॉक रखना। इसके बाद आपकी बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर आपके साथ स्कैम करना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यह सेटिंग्स आपके आधार के गलत इस्तेमाल को भी रोकती है।

कैसे होता है AEPS स्कैम

इस स्कैम को करने के लिए NPCI की एक सर्विस का गलत इस्तेमाल किया जाता है। इस सर्विस को बिना कार्ड या OTP के बैंकिंग के लिए ऑफर किया जाता है। इसमें व्यक्ति के आधार और बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल होता है। ऑनलाइन स्कैमर्स ने ठगी के लिए इसे ही अपना हथियार बनाया है।

इसमें AI के जरिए किसी व्यक्ति के फोटो से डीपफेक वीडियो बनाई जाती है, जो कि फेस ऑथेंटिकेशन को पास करती है। इसके अलावा आधार नंबर का पता लगाकर बैंक अकाउंट्स को टार्गेट किया जाता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि कुछ सेटिंग्स को टाइट कर लिया जाय। इस बारे में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने भी हाल ही में X पर पोस्ट कर जानकारी भी दी है, जो इस प्रकार है-

यदि आप AEPS सर्विस को इस्तेमाल नहीं करते, तो बैंक को फोन करके अपने अकाउंट के लिए इस सर्विस को बंद करवा दें। इससे आपके साथ ठगी होने की समस्या ही खत्म हो जाती है।

दूसरी ओर, यदि सर्विस का इस्तेमाल आप करते हैं, तो अपने आधार के बायोमेट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। ऐसे में जब भी जरूरत हो तो आधार ऐप से बायोमेट्रिक्स डेटा को अनलॉक करें और काम होते ही उन्हें लॉक कर दें। इससे आप AEPS स्कैम से सुरक्षित रह सकते हैं।

आधार बायोमेट्रिक डेटा लॉक -अनलॉक ऐसे करें

  1. आधार बायोमेट्रिक डेटा लॉक करने के लिए फोन में UIDAI का नया आधार ऐप डाल लें। इसके बाद ऐप में आधार नंबर के जरिए लॉगइन करें।

  2. ऐप के होम स्क्रीन पर आधार QR कोड के नीचे मौजूद Biometrics Unlocked पर क्लिक करें।​

  3. इसके बाद Yes, Lock Biometrics पर क्लिक करें।

  4. आपकी स्क्रीन पर Biometrics Locked का नोटिफिकेशन पॉप-अप होगा।

इसके बाद आप ऐप के होम स्क्रीन पर QR कोड के नीचे Biometrics Locked के नाम से ऑप्शन देख पाएंगे।

1.जरूरत पड़ने पर अगर आपको बायोमेट्रिक लॉक को अनलॉक करना हो, तो ऐसा करने के लिए आपको ऊपर बताए स्टेप्स को फॉलो करते हुए ऐप के होम पेज पर पहुंचना है।

2.इसके बाद Biometrics Locked आइकन पर क्लिक करें।

3.Yes, Unlock Biometrics पर क्लिक करें।

इसके तुरंत बाद आपकी स्क्रीन पर Biometrics Unlocked का पॉप-अप दिखाई दे जाएगा।

SCROLL FOR NEXT