desk
भारत

दुश्मन के लिए भारत का प्रलय तैयार, जानें क्या है इस मिसाइल की खासियत

‘ट्रैकिंग सेंसर’ द्वारा पुष्टि की गई जानकारी के अनुसार, दोनों मिसाइल ने निर्धारित पथ का अनुसरण किया और सभी उड़ान उद्देश्यों को पूरा किया।’’

Badrinath Shaw

नई दिल्ली: भारत ने बुधवार को ओडिशा के तट से कुछ ही समय के अंतराल में दो ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ‘प्रलय’ स्वदेशी रूप से विकसित एक अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल है जिसमें उच्च सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक नौपरिवहन प्रणाली लगी हुई है।

यह विभिन्न लक्ष्यों के लिए कई प्रकार के युद्धक हथियारों को ले जाने में सक्षम है। इन मिसाइलों का परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह उड़ान परीक्षण मूल्यांकन परीक्षणों के तहत किया गया था। ‘ट्रैकिंग सेंसर’ द्वारा पुष्टि की गई जानकारी के अनुसार, दोनों मिसाइल ने निर्धारित पथ का अनुसरण किया और सभी उड़ान उद्देश्यों को पूरा किया।’’

क्या है प्रलय की खासियत?

प्रलय एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी स्ट्राइक क्षमता 150 km से 500 km बताई जाती है। पारंपरिक युद्ध के लिए डिजाइन की गई यह मिसाइल रडार इंस्टॉलेशन, कमांड सेंटर और एयरस्ट्रिप जैसे रणनीतिक लक्ष्यों पर हाई-प्रिसिशन हमले करने में सक्षम है। स्वदेशी टेक्नोलॉजी से डेवलप की गई यह मिसाइल घरेलू रक्षा मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने और इंपोर्टेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए DRDO के प्रयासों को दिखाती है।

SCROLL FOR NEXT