दिल्ली ब्यूरो
नई दिल्ली/ नागपुर : पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण आर. गवई ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित प्रतिबद्धता और दृष्टि के अनुरूप प्रतिबद्ध हाेकर राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक न्याय पाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहें। वह लाेकमत मीडिया समूह के छठे लाेकमत पार्लियामेंटरी अवाॅर्ड समाराेह को बताैर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले, पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त डाॅ. एस. वाई. कुरैशी, अहिंसा विश्वभारती के संस्थापक आचार्य डाॅ. लाेकेश मुनि, अवाॅर्ड जूरी बाेर्ड के चेयरमैन पूर्व सांसद प्रफुल्ल पटेल, लाेकमत मीडिया समूह के एडिटाेरियल बाेर्ड के चेयरमैन व पूर्व राज्यसभा सांसद डाॅ. विजय दर्डा, लोकमत समूह के एडिटर इन चीफ राजेंद्र दर्डा, प्रबंध निदेशक देवेंद्र दर्डा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दाैरान लाेकसभा और राज्यसभा के 8 कर्मठ सांसदाें काे विविध श्रेणियाें में लाेकमत पार्लियामेंटरी अवाॅर्ड दिया गया।
न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि लाेकतंत्र के सभी स्तंभ, विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका नागरिकाें काे न्याय दिलाने के लिए कार्यरत हैं, पर कभी-कभी लाेकतंत्र के चाराें स्तंभाें की राय नहीं मिलती है, न्यायधीशाें काे निर्णय करने में दुविधा हाेती है, लेकिन सभी स्तंभों का उद्देश्य नागरिकाें काे न्याय देने का ही है। केंद्रीय राज्यमंत्री आठवले ने कहा कि राजनीतिक दल भले ही अलग-अलग हैं, लेकिन देश सबका एक ही है। आचार्य डाॅ. लाेकेश मुनि ने कहा कि सांप्रदायिक कट्टरता, जातिवादी जुनून लाेकतंत्र के दुश्मन हैं, हमें मिलकर इसका सामना करना हाेगा। ˘
अवाॅर्ड से लाेकतंत्र हाेगा अधिक मजबूत : विजय दर्डा
डाॅ. विजय दर्डा ने कहा कि इन पुरस्कारों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने का लोकमत का प्रयास है क्योंकि आलोचना के साथ ही सकारात्मक प्रेरणा देना भी मीडिया की जिम्मेदारी होती है। वर्ष 2017 से लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड की यह परंपरा निरंतर जारी है और इसके माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान मिलेगा। वहीं, कुरैशी ने कहा कि ऐसे अवाॅर्ड जैसे उपक्रमाें से सांसदाें काे अधिक बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. विजय दर्डा ने रखी, जबकि आभार प्रदर्शन राजेंद्र दर्डा ने किया।
इन सांसदाें काे मिला पुरस्कार
लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड - (राज्यसभा) : दिग्विजय सिंह, (लाेकसभा) : टी. आर. बालू
बेस्ट वूमन पार्लियामेंटेरियन अवाॅर्ड - (राज्यसभा) : डाेला सेन, (लाेकसभा) : संगीता कुमारी सिंह देव
बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवाॅर्ड - (राज्यसभा) : संजय सिंह, (लाेकसभा) : जगदंबिका पाल
बेस्ट डेब्यूटेंट पार्लियामेंटेरियन अवाॅर्ड - (राज्यसभा) : सुधा मूर्ति, (लाेकसभा) : इकरा चाैधरी