भारत

दुर्गा पूजा में कचरा प्रबंधन को बढ़ावा

Krishna Das Parth

कोलकाता : दुर्गा पूजा के दौरान शहर को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक कचरे के जिम्मेदार निपटान को बढ़ावा देने के लिए कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन की पहल ‘मैदान साफ’ के तहत विशेष अभियान चलाया गया। आनंदना- द कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन ने इस वर्ष कोलकाता में दुर्गा पूजा के साथ वडोदरा में नवरात्रि और मैसुरु में दशहरा आयोजनों को भी इस अभियान से जोड़ा। इसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक आयोजनों में इस्तेमाल के बाद फेंकी जाने वाली पीईटी बोतलों को एकत्र करना और रीसाइक्लिंग के लिए अधिकृत केंद्रों तक पहुंचाना रहा।

गड़ियाहाट और हॉग मार्केट में बांटे टोट बैग

कोलकाता में अभियान के तहत खरीदारी और पूजा आयोजनों, दोनों जगहों पर कचरा प्रबंधन पर जोर दिया गया। आनंदना ने ‘राह’ चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गड़ियाहाट और एसएस हॉग मार्केट में दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले टोट बैग वितरित किए। इस पहल में स्थानीय दुकानदारों को भी शामिल किया गया, ताकि वे ग्राहकों को प्लास्टिक के सिंगल यूज बैग के बजाय पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें।

अहिरिटोला पूजा पंडाल में बोतल संग्रह

उत्तर कोलकाता के अहिरिटोला सार्वजनिक दुर्गोत्सव पंडाल में भी पीईटी बोतलों के संग्रह के लिए अभियान चलाया गया। यहां पूजा घूमने आने वाले लोगों को इस्तेमाल की जा चुकी प्लास्टिक बोतलों को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के तहत जमा करने के लिए जागरूक किया गया। एकत्रित बोतलों को अधिकृत रीसाइक्लिंग चैनलों तक पहुंचाया गया, ताकि उनका दोबारा उपयोग संभव हो सके। कोका-कोला इंडिया की ओर से बताया गया कि 2023 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान शुरू हुआ ‘मैदान साफ’ अभियान अब खेल, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों तक विस्तारित हो चुका है। इसका उद्देश्य स्थानीय संस्थाओं और नागरिकों की भागीदारी से कचरा संग्रह तथा रीसाइक्लिंग की स्थायी व्यवस्था विकसित करना है।

SCROLL FOR NEXT