Bengal Election 2026 LIVE 
अलीपुरदुआर

Bengal Election 2026 Phase 1 Voting LIVE: दोपहर 1 बजे तक 62.18% मतदान दर्ज

मतदान की कतार में लू लगने से दो लोगों की मौत!

बर्नपुर में अग्निमित्रा की कार पर हमला

बर्नपुर में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर कथित हमले किए जाने का आरोप है। आसनसोल दक्षिण से उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने इस मामले में हीरापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दोपहर 1 बजे तक 62.18% मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। दोपहर 1 बजे तक कुल 62.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। विभिन्न जिलों में मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार पर हमले का आरोप

दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार के साथ मारपीट की घटना का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान की ओर भागना पड़ा। घटना के दौरान मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं, क्योंकि वहां केवल एक पुलिसकर्मी मौजूद होने की बात कही जा रही है। इससे पहले भी इसी विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

अधीर ने चुनाव आयोग की सुरक्षा व्यवस्था को सराहा :

चुनाव आयोग की सराहना करते हुए बहरमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था की सराहा। उन्होंने कहा कि इस बार बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिससे बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान जैसी घटनाएं अब संभव नहीं होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग अभी भी बाहर से या दूर से डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मतदान केंद्र के भीतर मतदाताओं को धमकाकर बाहर निकालने जैसी घटनाएं इस बार देखने को नहीं मिलेंगी, जैसा कि पहले के चुनावों में होता था।

नौदा में फिर भड़का तनाव

मुर्शिदाबाद के नौदा में गुरुवार सुबह एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। तृणमूल और आम जनता उन्नयन पार्टी के बीच बढ़ते तनाव के बीच शिवनगर इलाके में हुमायूं कबीर के काफिले पर कथित हमले की घटना सामने आई। आरोप है कि उनके काफिले की एक गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और एक मतदान अधिकारी की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। यह भी बताया गया कि हुमायूं कबीर की गाड़ी को बांस फेंककर रोकने की कोशिश की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें विरोध स्थल से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

लाभपुर में भाजपा मतदान एजेंट पर हमले का आरोप :

लाभपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमरकल इलाके में एक मतदान एजेंट के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि तृणमूल समर्थकों द्वारा भाजपा के एक मतदान एजेंट पर हमला किया गया।

सिलीगुड़ी में वोट चोरी का आरोप

सिलीगुड़ी के एक नंबर वार्ड के 49 नंबर बूथ पर राकेश साहनी वोट देने पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट पहले ही गिर गया है। बाद में प्रत्याशी गौतम देव पहुंचे तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

लोकतंत्र के पर्व का प्रेरक दृश्य

मतदान के बाद एक बुजुर्ग दंपत्ति अपनी अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी का संदेश दे रहे हैं।

पश्चिम मिदनापुर में मतदान के दौरान दो लोगों की मौत

पश्चिम मिदनापुर के केशपुर और पटाशपुर में मतदान के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। केशपुर के सिमगेरिया इलाके की निवासी इसरतन बीबी सरिशाखोला क्षेत्र के बूथ नंबर 225 पर मतदान के लिए कतार में खड़ी थीं, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई।

वहीं पटाशपुर में भी मतदान कतार में खड़े 58 वर्षीय नृपेंद्र दास की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई।

तुफानगंज में बूथ जामिंग के आरोप

प्रदशर्न पर बैठे हुमायूं

नौदा में आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अनोखा तरीका अपनाया। तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए वे सड़क के बीचोंबीच कुर्सी पर बैठकर धरने पर बैठ गए।

सुबह 11 बजे तक 41.11 %

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। विभिन्न जिलों में मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सिलीगुड़ी में फर्जी मतदान का आरोप

सिलीगुड़ी में फर्जी मतदान का मामला सामने आया है। भारतनगर की एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह रामकृष्ण पाठशाला विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं, तो उन्हें बताया गया कि उनका वोट पहले ही किसी और द्वारा डाल दिया गया है।

महिला ने कहा, “मैं सारे जरूरी दस्तावेज लेकर आई थी, फिर भी मुझे वोट डालने नहीं मिला। अब से अगर कोई मतदान करने न भी आए तो क्या फर्क पड़ता है?”

अब तक कितनी शिकायतें मिली हैं?

सुबह 11 बजे तक आयोग के कार्यालय में 260 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। इसके अलावा, सी-विजिल ऐप के माध्यम से 375 शिकायतें दर्ज की गई हैं।

हर वोट मायने रखता है

बांकुड़ा जिले के सालतोर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सुरक्षा कर्मी एक दिव्यांग महिला मतदाता को उनके मताधिकार का प्रयोग करने में सहायता करते हुए। फोटो स्रोत: भारत निर्वाचन आयोग (ECI)

चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार सुबह आयोग के वेबकास्टिंग सेंटर का निरीक्षण किया और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया

नौदा में हुमायूं के विरोध में प्रदर्शन!

मुर्शिदाबाद के नौदा निर्वाचन क्षेत्र में आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नौदा थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव के बूथ नंबर 173 पर हुमायूं को घेर लिया और "गो बैक" के नारे लगाए। कई लोग हुमायूं को "भाजपा एजेंट" बताकर नारे भी लगा रहे हैं। मौके पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात हैं।

सिलीगुड़ी में भी 'हंगामा'!

सिलीगुड़ी के एक बूथ पर सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हुई। सीपीएम ने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ता बूथ से 100 मीटर के भीतर तक घुस आए थे।

SCROLL FOR NEXT