इजराइली विदेश मंत्रालय  
विदेश

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं : इजराइल

इजराइली विदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती

Ravi

यरूशलम : इजराइल ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के पीड़ितों को याद करते हुए गुरुवार को कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।

इजराइली विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज इजराइल भारतीयों के धैर्य, दूसरों की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वालों के साहस और 26/11 के भयावह मुंबई आतंकवादी हमलों में मारे गए निर्दोष लोगों को नमन करता है।” लश्कर-ए-तैयबा के 10 हथियारबंद आतंकवादी 26 नवंबर 2008 को समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से मुंबई आए थे और आम नागरिकों को निशाना बनाकर समन्वित हमले किए थे,

जिनमें कई इजराइली और अमेरिकी नागरिकों सहित 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे। इजराइली विदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती और “इसे हराने के हमारे साझा संकल्प की भी कोई सीमा नहीं है।” उसने कहा, “इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।”

SCROLL FOR NEXT