बैरकपुर : उत्तर 24 परगना जिले के हरोवा में भाजपा के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और नए सदस्यों के बीच स्थानीय क्लब पर नियंत्रण कब्जा को लेकर विवाद हुआ, जिसने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया।
यह घटना बशीरहाट महकमे के हरोआ थाना क्षेत्र के ब्राह्मणचक इलाके में हुई। आरोप है कि दोनों गुटों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और बांस की लाठियों से हमला किया। झड़प के दौरान कई लोगों के सिर में चोटें आईं। इसके अलावा, इलाके में खड़ी कई दोपहिया गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।
घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए हाबरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच जारी है।
भाजपा के दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प ने इलाके में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।