पश्चिम बंगाल

रेल लाइन पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटने पर मौत

KD Parth

सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर :

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा में ट्रेन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह बेलदा-केशियाड़ी मोड़ के पास स्थित 24 नंबर रेलवे गेट पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, रेलवे गेट बंद होने के बावजूद उक्त व्यक्ति साइकिल लेकर रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बादल सिंह के रूप में हुई है। वह बेलदा थाना क्षेत्र के बांदपाड़ा इलाके का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। रेलवे प्रशासन ने रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान किसी भी परिस्थिति में रेलवे लाइन पार नहीं करने की अपील लोगों से की है। ताकि आइंदा इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

SCROLL FOR NEXT