पश्चिम बंगाल

बारासात में 20 दिव्यांगजनों को मिली व्हीलचेयर

KD Parth

बैरकपुर :

उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में दिव्यांगजनों का जीवन सुगम बनाने के उद्देश्य से विधायक शंकर चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को 20 दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर का वितरण किया। इस पहल से शारीरिक रूप से चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समाज में सक्षम और सफल लोगों की उपलब्धियों की चर्चा तो होती है, लेकिन शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता। उनकी परेशानियों को समझते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उपलब्ध धनराशि का इस्तेमाल जनकल्याण के कार्यों में किया जाएगा। जरूरतमंदों को साड़ी वितरण, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में इस राशि का उपयोग होगा। विधायक ने आरोप लगाया कि पहले टीएमसी और सीपीएम के कुछ नेता गरीबों से टोल टैक्स के नाम पर वसूली करते थे। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाकर अब उस धन का इस्तेमाल जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जा रहा है। भविष्य में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार सहायता पहुंचाई जाएगी। साथ ही उन्होंने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
SCROLL FOR NEXT