दिन प्रतिदिन छठ पूजा का विस्तार हो रहा है कोलकाता में भी इसलिए गंगा घाट के साथ लोग पहुंच रहे हैं सभी जलाशयों में इसलिए छठ पूजा से पहले चल रहा है घाटों की सफाई ऐसा ही व्यवस्था देखने को मिला नरेंद्रपुर थाना अंतर्गत जगती पोता जलाशय में जहां छठ पूजा के शुभ अवसर पर छठ व्रतकारी आराम से अपना पूजा कर पाए इसके लिए जय माता दी छठ पूजा कमेटी द्वारा जलाशय का साफ सफाई करवाया गया। साथ ही छठ पूजा में आने वाले व्रत कारियो को हर तरह का सहूलियत मिल सके इसके लिए जलाशय के पास चेंजिंग रूम के साथ-साथ पानी में उतरने के लिए सीढियां सहित सभी तरह की सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। जहां पर तलाव में छठ व्रत करने वाले को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए तालाब में नाऊ कि भी व्यवस्था की जा रही है। इस बात की जानकारी जय माता दी छठ पूजा कमेटी के अध्यक्ष भरत मंडल ने दी। इस वर्ष छठ पूजा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग जगती पोता जलाशय में आने वाले हैं इसलिए आने-जाने की व्यवस्था में लोगों को सहूलियत मिल सके इसकी व्यवस्था भी की जा रही है ऐसा ही कहना है पूजा कमेटी के सचिव सुरेश कुमार यादव का इस बार छठ पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हो इसके लिए कमेटी के कार्यकर्ता रामविलास यादव, पंकज झा, प्रमोद मिश्रा, विक्की राजक, दिलीप झा, अभिमन्यु सिंह, बुबाई मंडल का भूमिका अहम रहने वाला है।