पश्चिम बंगाल

दांतन के युवक का बेंगलुरु में सड़क हादसे में मौत

KD Parth

सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर

:

रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्य गए युवक की घर वापसी नहीं हो सकी। बेंगलुरु में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना अंतर्गत अस्ति गांव निवासी पंचानन दास की मौत हो गई। उसकी अचानक मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, पंचानन दास बेंगलुरु के एक होटल में काम करता था। गत 17 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह स्कूटी से अपने कमरे में लौट रहा था। इसी दौरान उसकी एक लॉरी से टक्कर हो गई। हादसे के बाद उस युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल उसका पार्थिव शरीर बेंगलुरु में ही है। परिवार के सदस्य शव को उसके पैतृक गांव लाने की व्यवस्था कर रहे हैं। रोजगार के सिलसिले में घर से दूर रह रहे एक युवक की इस तरह अचानक मौत से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में मातम पसरा हुआ है। पंचानन दास के असामयिक निधन से अस्ति गांव सहित पूरे दांतन इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।
SCROLL FOR NEXT