पश्चिम बंगाल

आईआईटी खड़गपुर के 75वें स्थापना समारोह में शामिल होंगे मोदी

KD Parth

सुरक्षा का कड़ा इंतजाम

सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर :

पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत खड़गपुर आईआईटी की शनिवार को होने वाले 75वें स्थापना समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। जिसके लिए आईआईटी परिसर में भव्य साज सजावट के साथ ही जिला पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की ओर से यहां सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त भी किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री विशेष विमान से पहले कलाईकुंडा एयरफोर्स में उतरेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से वे आईआईटी जायेंगे। आईआईटी में होने वाली इस स्थापना समारोह में प्रधानमंत्री के साथ बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार समेत कई गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के स्वागत में जिला प्रशासन ने 18 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जिले भर में स्वच्छता से स्वागत अभियान भी चलाया। जिसका सभी लोगों ने तारीफ की। प्रधानमंत्री के खड़गपुर में आने से जिला भाजपा में भी काफी खुशी है। भाजपा के नेता कर्मियों ने बारिश के दौरान शुक्रवार को आईआईटी की तरफ जाने वाली सड़कों पर सैकड़ो झंडे लगाए और अपनी खुशियों का इजहार किया।
SCROLL FOR NEXT