पश्चिम बंगाल

अवैध दवाओं की बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान

KD Parth

कई मेडिकल स्टोरों में की छापेमारी

सन्मार्ग संवाददाता

पूर्व मिदनापुर :

अवैध दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पूर्व मिदनापुर जिले के महिषादल में प्रशासन द्वारा गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में दवाइयां जब्त की गई। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और अवैध दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से महिषादल थाना एवं ड्रग कंट्रोल इंस्पेक्टर की संयुक्त पहल पर कई संदिग्ध दवा दुकानों में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 42 एविल इंजेक्शन की वायल (प्रत्येक 10 मिली) और 15 कोडीन फॉस्फेट की बोतलें (प्रत्येक 250 मिली) जब्त की गईं। बिना अनुमति दवाइयों के भंडारण, बिक्री और आपूर्ति पर रोक लगाने के साथ-साथ नशीले पदार्थों से जुड़ी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस ने अब निगरानी अभियान लगातार जारी रखने की घोषणा की है l जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस और प्रशासन के इस अभियान की सभी लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की हैl
SCROLL FOR NEXT