अवैध पेड़ कटाई के मामले में लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त 
पश्चिम बंगाल

नारायणगढ़ में अवैध पेड़ कटाई का मामला, लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त

Rajesh Kumar

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

मिदनापुर : पश्चिम मिदनापुर जिले के नारायणगढ़ में अवैध रूप से पेड़ काटकर लकड़ी बेचने के आरोप में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेलदा वन विभाग की टीम ने लकड़ी के लट्ठों से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काशिपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत मेट्याल इलाके में वन विभाग की टीम ने उक्त ट्रैक्टर को पकड़ा। ट्रैक्टर पर कई पेड़ों के कटे हुए लट्ठे लदे थे। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक या संबंधित पक्ष पेड़ काटने की वैध अनुमति और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। वन विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि पेड़ों की कटाई कहां की गई थी और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

SCROLL FOR NEXT