संकराइल में जब्त शराब और शराब बनाने की सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया 
पश्चिम बंगाल

संकराइल में पुलिस और आबकारी विभाग ने चलाया संयुक्त अभियान

120 लीटर अवैध शराब जब्त

Rajesh kumar

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

झाड़ग्राम : अवैध देसी शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए संकराइल थाना पुलिस और नयाग्राम सर्किल के आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। झाड़ग्राम जिले के संकराइल ब्लॉक के चिराकुटी, काटनिमाड़ो और कालिकानाला गांवों में छापेमारी की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 120 लीटर अवैध देसी शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 1,600 लीटर शराब बनाने में काम आने वाला घोल बरामद किया गया। जब्त शराब और शराब बनाने की सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि संकराइल थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब के उत्पादन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तथा आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ आने वाले दिनों में भी संयुक्त छापेमारी जारी रहेगी।

SCROLL FOR NEXT