पश्चिम बंगाल

एटक के जिला सम्मेलन को लेकर निकाला जुलूस

KD Parth

सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर :

भाकपा समर्थित श्रमिक संगठन आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत खड़गपुर शहर में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। ट्रैफिक गोलखोली के दुर्गामंदिर हॉल में आयोजित इस सम्मेलन के प्रथम दिन शनिवार को काफी संख्या में मजदूर शामिल हुए। इस दौरान अपने वक्तव्य में श्रमिक नेताओं ने मजदूरों के हक में जोरदार आवाज बुलंद किया। सम्मेलन के अवसर पर संगठन की ओर से इंदा से जुलूस भी निकाला गया। पोस्टर बैनर के साथ इस जुलूस में शामिल श्रंमिकों ने नारे लगाते हुए अपने अधिकार और मांगों को लेकर जोरदार आवाज बुलंद किया। अंसगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी मजदूरों को सरकारी नियमानुसार वेतन और सभी सरकारी सुविधाएं प्रदान करने. समान काम के लिए समान दान देने, सरकारी उपक्रमों का निजीकरण बंद करने. कल कारखानों में ठेके पर काम कराना बंद करने, मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने आदि मांगें एटक की ओर से उठायी गयी है। सम्मेलन का समापन रविवार को किया जाएगा। इस दौरान एटक की नई जिला कमेटी का गठन भी किया जाएगा। एटक नेता विप्लव भट्ट, मिहिर पहाड़ी आदि लोगों ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों से श्रमिकों में नाराजगी बढ़ रही है। एटक की ओर से श्रमिकों के हितों को लेकर जोरदार आवाज उठायी जा रही है।
SCROLL FOR NEXT