झाड़ग्राम के कालाबोनी इलाके में बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर 
पश्चिम बंगाल

झारग्राम में ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कई बस यात्री हुए घायल

Rajesh kumar

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मालवाहक ट्रक और यात्री बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक समेत बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा झाड़ग्राम जिले के कलाबनी के बाइरा इलाके में 5 नंबर राज्य सड़क पर हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय सूत्रों से घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे झाड़ग्राम से दीघा के लिए एक बस रवाना हुई थी। सुबह लगभग 7:30 बजे बस कलाबनी पार कर बाइरा इलाके में पहुंची। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के साथ बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही झाड़ग्राम थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।हादसे के कारण 5 नंबर राज्य सड़क पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। सुबह-सुबह हुए इस भीषण हादसे से इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।

SCROLL FOR NEXT