पश्चिम बंगाल

अर्णव के असर से जिले भर में भारी बारिश

KD Parth

कई जगहों पर जलजमाव

खड़गपुर :

अर्वण चक्रवात से खडगपुर समेत पूर्व पश्चिम मिंदनापुर तथा झाड़ग्राम जिले में गुरुवार को भारी बारिश हुयी। इस दौरान कई जगहों पर भारी मात्रा में जलजमाव होने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। जोरदार बारिश से पूर्व मिदनापुर जिले के पांशकुड़ा बाजार में भारी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी। इसके अलावा पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत खड़गपुर और मिदनापुर टाउन समेत जिले को सभी जगहों पर सारा दिन बारिश होती रही। पांशकुड़ा बाजार में जलजमाव से विक्रेता और खरीदार समेत सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि इसके पहले मंगलवार की रात को तूफान के कारण पूर्व व पश्चिम मिदनापुर जिले में काफी नुकसान हुआ था। पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत दांतन, बेलदा, मोहनपुर आदि इलाको में तेज हवा से कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर पड़े। जबकि पूर्व मिदनापुर जिले के कांथी, दीघा, हल्दिया आदि जगहों पर भी चक्रवात के असर से कई पेड़, बिजले के खंभे और कुछ तोरणद्वार को भी नुकसान पहुंचा। जबकि भारी बारिश की वजह से जिले के खेतों में भी पानी जमने से धान की फसलों को क्षति पहुंची है। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता व्याप्त हो गयी है। फिलहाल जिला प्रशासन द्वारा इस चक्रवात से हुए नुकसान के बारे में विस्तृत जायजा लिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से नुकसान पीड़ितों को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। तूफान के असर से शुक्रवार को भी जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।

SCROLL FOR NEXT