चन्द्रकोणा में जली एक प्राइवेट कार  
पश्चिम बंगाल

प्राइवेट कार में लगी आग में कार जलकर हुई राख

Rajesh kumar

राजेश सन्मार्ग संवाददाता

मिदनापुर : सर्विसिंग के बाद कार सड़क किनारे खड़ी थी। लेकिन थोड़ी ही देर के बाद उस कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। जलती हुई कार को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्रकोना के गोपसाई मोरकली इलाके में हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चंद्रकोना टाउन से चंद्रकोना रोड जाने वाले स्टेट हाईवे पर मोरकली इलाके में एक चार पहिया वाहन सर्विसिंग सेंटर है। वहां एक मारुति प्राइवेट कार की सर्विसिंग हुई थी। फिर कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। लेकिन थोड़ी ही देर में कार में अचानक आग लग गई और पलक झपकते ही पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। दिनदहाड़े स्टेट हाईवे के किनारे इस तरह आग लगने की घटना से स्थानीय लोग डर गए। खबर मिलते ही घाटल से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मारुति कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। अभी यह साफ नहीं है कि आग कार में मैकेनिकल प्रॉब्लम, इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम या किसी और वजह से लगी।

SCROLL FOR NEXT