पश्चिम बंगाल

एलपीजी से भर्ती ट्रक हाईजैक, 9 गिरफ्तार

Sanmarg Print

विजय, सन्मार्ग संवाददाता

पूर्व मिदनापुर.

पूर्व मिदनापुर जिले के तमलुक में एलपीजी से भर्ती एक ट्रक के हाईजैक के मामले में पुलिस ने कल 9 लोगों को गिरफ्तार किया हैl घटना के बारे मे पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले तमलुक के नीम तोड़ी इलाके में भारत पेट्रोलियम की एलपीजी से भर्ती एक ट्रक को हाइजैक कर लिया गया थाl जिस पर 500 से ज्यादा रसोई गैस का सिलेंडर रखा हुआ थाl इस मामले को लेकर मिली शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कीl मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस अपराध की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन कियाl इस दौरान पुलिस ने तमलुक के अलावा आस-पास के कई थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कियाl इसके अलावा पुलिस ने हाइजैक किए गए उस ट्रक से 350 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर को भी बरामद कर लिया हैl पुलिस उस ट्रक से चुराय गए बाकी सिलेंडरों को बरामद करने की कोशिश कर रही है l पूर्व मिदनापुर के एसपी अंशुमान साहा ने मीडिया को बताया कि एलपीजी से भर्ती ट्रक के हाइजैक के मामले में शामिल अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जीपीएस, सीसीटीवी फुटेज, लोकल नेटवर्क आदि के जरिए सघन जांच पड़ताल अभियान चलाया और इस मामले में शामिल 9 लोगों को अभी तक गिरफ्तार कर लिया गया हैl बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रही हैl
SCROLL FOR NEXT