पश्चिम बंगाल

2 पुलिस कर्मियों को किया क्लोज, मुर्गी चोरी का आरोप

KD Parth

सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर :

पश्चिम मिदनापुर जिले के मिदनापुर इलाके में मुर्गी चोरी करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को क्लोज कर दिया गया हैl जिसे लेकर पुलिस महकमे में खलबली मच गई हैl घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार नशे के धंधे के खिलाफ कुछ दिनों पहले पुलिस की ओर से मिदनापुर इलाके में जबरदस्त अभियान चलाया गया थाl इस दौरान पुलिस ने एक मकान से भारी मात्रा में मादक पदार्थों को जब्त किया थाl आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान ही वहां मौजूद 2 पुलिसकर्मियों ने उस मकान से 2 बड़ी मुर्गियों को भी चुरा लियाl इसके बारे में शिकायत मिलने पर जिला पुलिस के अधिकारी काफी नाराज हो गए और मुर्गी चोरी के इस मामले में शामिल उन दोनों पुलिसकर्मियों को मिदनापुर के जिला पुलिस लाइन में क्लोज कर दिया गया। जिला पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार मुर्गी चोरी के आरोप में क्लोज किए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच पड़ताल चल रही है। दोष साबित होने पर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।
SCROLL FOR NEXT