पश्चिम बंगाल

साइबर ठगी और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी : साइबर ठगी और नशे के बढ़ते मामलों को लेकर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को साइबर अपराध से बचाव और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अपील की गई। लोगों को समझाया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध फोन कॉल या मैसेज का जवाब देने और किसी के साथ ओटीपी या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें।

इसके अलावा युवाओं और आम लोगों को नशे के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने नशे से दूर रहने और आसपास किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की सलाह दी गई। पुलिस का कहना है कि अपराध की रोकथाम में आम लोगों की सतर्कता और सहयोग महत्वपूर्ण है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT