पश्चिम बंगाल

गंगा का जलस्तर तेजी से घटा, भूतनी में घर लौटने लगे बाढ़ प्रभावित

24 घंटे में 15 सेंटीमीटर घटा पानी, प्रशासन ने शुरू की बाढ़ के बाद की तैयारी

Khodija Khatun (Rabia)

मालदा : गंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट के बाद भूतनी चर इलाके में बाढ़ का पानी उतरने लगा है। सड़कें और जमीन दिखाई देने लगी हैं। इसके साथ ही राहत शिविरों, ऊंचे स्थानों और रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने वाले कई लोग अब अपने घर लौटने लगे हैं। प्रशासन ने भी प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और सफाई की तैयारी शुरू कर दी है।

पानी घटने के बाद जिन घरों से बाढ़ का पानी निकल गया है, वहां लोग लौटने लगे हैं। हालांकि, निचले इलाकों के कई घरों में अब भी पानी जमा है। उत्तर चंडीपुर ग्राम पंचायत के गोवर्धनटोला की ममता मंडल ने बताया कि उनके घर से पानी उतर गया है और अब घर की सफाई करनी है। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी बिजली नहीं आई है।शंकरटोला निवासी बुबाई महतो ने बताया कि रोजाना चार-पांच अंगुल पानी कम हो रहा है। कई जगह सड़कें भी दिखाई देने लगी हैं। हालांकि, निचले इलाकों में अब भी काफी पानी है और बिजली की आपूर्ति सीमित है।

SCROLL FOR NEXT