पांच दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान एसएसबी की विभिन्न फ्रंटियर टीमों के बीच फुटबॉल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को हुए मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए जोर लगाया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बल के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के साथ खेल भावना और टीम भावना को बढ़ावा देना है।
सन्मार्ग संवाददाता, सिलीगुड़ी: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के फ्रंटियर सिलीगुड़ी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय इंटर फ्रंटियर फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के तहत मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया।
पहले मुकाबले में सिलीगुड़ी और तेजपुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी ने 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में एफक्यूएच और रानीखेत आमने-सामने रहे, जिसमें एफक्यूएच ने रानीखेत को 5-3 से हराया।
दिन के तीसरे मुकाबले में गुवाहाटी और लखनऊ की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें गुवाहाटी ने 3-1 से जीत हासिल की।