सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

बैरकपुर : हलीशहर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान हुकुमचंद जूट मिल इलाके के सूरज हरिजन के रूप में हुई है। दुर्घटना मिल के गेट नंबर-6 के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, सूरज सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल कल्याणी के जेएनएम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की मां आरती हरिजन ने हलीशहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी। शिकायत में वाहन चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SCROLL FOR NEXT