पश्चिम बंगाल

नशे की गिरफ्त में युवक, पुलिस ने कराया पुनर्वास

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी : नशे की लत से जूझ रहे 19 वर्षीय युवक को सामान्य जीवन की ओर लौटाने के लिए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने पहल की है। सिलीगुड़ी थाने की ओर से युवक को मादक पदार्थों की लत से मुक्ति एवं पुनर्वास के लिए न्यू डेस्टिनी फाउंडेशन में दाखिला दिलाया गया। यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर को युवक के माता-पिता की मौजूदगी में पूरी की गई।

पुलिस के मुताबिक, नशे की लत से बाहर निकलने के लिए केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि परिवार के सहयोग और पेशेवर पुनर्वास की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए युवक को उचित उपचार एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाया गया।

सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कहा गया कि मादक पदार्थों के सेवन से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने और उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने में सहयोग करना भी पुलिस की जिम्मेदारी का हिस्सा है। युवक के परिजनों की मौजूदगी में उसे पुनर्वास केंद्र में दाखिल कराया गया।

कमिश्नरेट ने इस पहल के जरिए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास और परिवार के सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

SCROLL FOR NEXT