सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

पुलिस क्वार्टर के पास देशी शराब बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेलघरिया : नोआपाड़ा स्थित कोलकाता पुलिस क्वार्टर के पास अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में बेलघरिया थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान बंकिम पल्ली निवासी तन्मय दे (34) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात करीब 11:35 बजे सूचना मिली थी कि पुलिस क्वार्टर के समीप एक व्यक्ति बिना वैध अनुमति के देशी शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी शराब की कई बोतलें तथा एक नारंगी रंग का नायलॉन बैग बरामद किया गया। पूछताछ में वह शराब बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका। मामले में बेलघरिया थाना मे मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

SCROLL FOR NEXT