पश्चिम बंगाल

अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिली तो महिलाओं ने बीडीओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

महिलाओं का आरोप है कि जरूरी दस्तावेज जमा करने के बावजूद कई महिलाओं के खातों में योजना की राशि नहीं पहुंच रही है।

बैरकपुर: अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को हाड़ोआ ब्लॉक प्रशासनिक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि जरूरी दस्तावेज जमा करने के बावजूद कई महिलाओं के खातों में योजना की राशि नहीं पहुंच रही है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कुछ लाभार्थियों को एक माह का भुगतान मिला, लेकिन उसके बाद राशि बंद हो गई। वहीं, कई आवेदकों को अब तक एक बार भी योजना का लाभ नहीं मिला है। समस्या के समाधान के लिए कई बार कार्यालय का रुख करने के बावजूद राहत नहीं मिलने पर महिलाओं ने विरोध जताया। ब्लॉक प्रशासन ने प्रभावित महिलाओं से दोबारा लिखित आवेदन देने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार आवेदनों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT