सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

बस से उतरते समय महिला गिरी, पहिए के नीचे आया पैर

डनलप मोड़ पर चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Priti Yadavv

बरानगर : डनलप मोड़ पर बस से उतरते समय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी, जिससे संतुलन बिगड़ने पर महिला सड़क पर गिर गई और बस का पिछला पहिया उसके दाहिने पैर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में वह बेहोश हो गई। फिलहाल उसका इलाज एससी बागची सेवा सदन नर्सिंग होम में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, पूर्व मेदिनीपुर के एगरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी गौरचंद साव ने शुक्रवार को बरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त की रात करीब 9:30 से 9:50 बजे के बीच उनकी पत्नी पियाली साव बस से डनलप मोड़ पर उतर रही थी। इसी दौरान बस के अचानक आगे बढ़ने से वह गिर गईं और पहिए की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल पियाली को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत के आधार पर बरानगर थाने में मामला दर्ज कर बस चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

SCROLL FOR NEXT