सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

कमरहट्टी में तालाब में डूबने से महिला की मौत

बैरकपुर : कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 में ऑटो स्टैंड के पास तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि महिला के तालाब में गिरने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला तालाब में किन परिस्थितियों में गिरी, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे स्थानों पर पर्याप्त निगरानी और सुरक्षा इंतजाम किए जाने से भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

SCROLL FOR NEXT