कौस्तभ बागची  
पश्चिम बंगाल

विधायक कौस्तव बागची पर युवती और उसके पिता से दुर्व्यवहार का आरोप

Priti Yadavv

विरोध में टीटागढ़ में निकला जुलूस, जांच की मांग

सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर

: टीटागढ़ के एक परिवार ने बैरकपुर के डॉ. बी.एन. बोस महकमा अस्पताल परिसर में बैरकपुर के विधायक कौस्तव बागची पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में शुक्रवार को टीटागढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 में स्थानीय लोगों ने जुलूस निकालकर जांच और कार्रवाई की मांग की। परिवार के अनुसार, एक युवती अपने पिता के साथ बहन के एनसीसी से जुड़े प्रमाणपत्र के लिए अस्पताल पहुंची थी। काफी देर इंतजार के बाद भी काम नहीं होने पर लौटते समय उन्होंने अस्पताल परिसर में मौजूद विधायक को अपनी समस्या बताने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान विधायक की ओर से उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।युवती और उसके पिता ने मीडिया के सामने भी विधायक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। वहीं, इस संबंध में विधायक कौस्तव बागची से संपर्क किए जाने पर उन्होंने फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। विधायक ने कहा कि यदि घटना के समय का कोई वीडियो फुटेज उपलब्ध है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उनका कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद ही वह लगाए गए आरोपों को स्वीकार करेंगे।

SCROLL FOR NEXT