अमित शाह Amit Shah
पश्चिम बंगाल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज खड़गपुर में करेंगे रोड शो

भाजपा में छाया उत्साह

खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत खड़गपुर सदर विधानसभा केंद्र में चुनाव प्रचार करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को खड़गपुर में आएंगे। इस दौरान अमित शाह यहां पर भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष के पक्ष में एक रोड शो भी करेंगे। जिसे लेकर भाजपा में भारी उत्साह व्याप्त हो गया है। अमित शाह का यह रोड शो मलिंचा स्थित अतुलमणि स्कूल से लेकर खरीदा तक होगा। इस रोड शो में खड़गपुर सदर विधानसभा केंद्र के अलावा मिदनापुर समेत कई अन्य विधानसभा केंद्रों के सैकड़ों भाजपा कर्मियों के शामिल होने की संभावना है। अमित शाह के होने वाले इस रोड शो को लेकर सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने गत दिनों इलाके का सघन निरीक्षण भी किया। रोड शो के दौरान अमित शाह क्या बोलते हैं, इसे लेकर भाजपा और टीएमसी के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता और प्रत्याशी भी अपनी नजरें जमाए हुए हैं। वहीं अमित शाह की होने वाले इस रोड शो को लेकर भाजपा ने खड़गपुर में जोरदार प्रचार अभियान भी चलाय़ा ताकि भाजपा कर्मियों के साथ ही काफी संख्या में आम नागरिकों की भी मौजूदगी हो।


SCROLL FOR NEXT