सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

उत्तर 24 परगना में दो सड़क हादसे, दो की मौत

उत्तर 24 परगना : उत्तर 24 परगना के बशीरहाट महकमा में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटनाओं के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पहली घटना बासंती हाईवे के बेलतला इलाके में हुई। पेशे से फूल विक्रेता आनंद पाल सुबह फूल तोड़ने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बशीरहाट जिला अस्पताल भेज दिया और ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, हड़वा थाना क्षेत्र के मल्लिकपुर में हड़वा-बेराचापा रोड पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पहले एक पैदल यात्री से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां 20 वर्षीय असनूर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। लगातार बढ़ते सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और प्रभावी सुरक्षा उपायों की मांग की है।


SCROLL FOR NEXT