पश्चिम बंगाल

दो कंटेंट क्रिएटर युवतियों से कथित अभद्रता, दो गिरफ्तार

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी :जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी इलाके में दो युवा कंटेंट क्रिएटर के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आमबाड़ी 9 नंबर कॉलोनी निवासी रचंद्र प्रधान और हरिचरणभिटा निवासी सुजन राय के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले स्थानीय दो युवतियां आमबाड़ी बैराज इलाके में वीडियो बनाने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक और एक व्यक्ति नशे की हालत में वहां पहुंचे और युवतियों से विवाद करने लगे। युवतियों ने दोनों पर उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। इसके बाद शिकायत के आधार पर भोरेर आलो थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।शनिवार को दोनों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

SCROLL FOR NEXT